Bank Holiday : भारत में फेस्टिवल सीजन बहुत जोर जोर से है। दशहरा, करवा चौथ से लेकर दीपावली तक अक्टूबर महीने में त्यौहार ही त्यौहार है। हर हफ्ते कोई ना कोई पर त्यौहार दस्तक दे रहा है। ऐसे में बैंक हॉलिडे की जानकारी आपको पहले से होना चाहिए ताकि आपका जरूरी लेनदेन बीच में ना अटक पाए। आप सभी को बता दे की 10 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन हिमाचल प्रदेश में बैंक में छुट्टी रहा। लेकिन आने वाले दिनों में 6 दिन लगातार बैंक बंद रहेगा। अगर आपका भी बैंक में कामकाज आए दिन रहता है तो आप बैंक की छुट्टी एक बार जरूर चेक कर लें।
Bank Holiday : लगातार 6 दिन बैंक रहेगा बंद।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के तरफ से जारी किए गए अक्टूबर 2025 की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, आज करवा चौथ के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहा।
आप सभी को बता दे कि इसके बाद भी लगातार 6 दिन बैंक में कामकाज ठप रहेगी। आने वाले त्योहार दीपावली के कारण लगातार 6 दिन बैंक में छुट्टी रहने वाली है। यह बैंक में छुट्टी अलग-अलग राज्य में अलग-अलग दिन होगा।
आप सभी को बता दे की 18 अक्टूबर को बिहू पर्व के मौके पर, 19 अक्टूबर को दिन रविवार के कारण, 20 अक्टूबर को पूरे देश में दीपावली के कारण, 21 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा दीपावली और गोवर्धन पूजा के कारण, 22 अक्टूबर को दीपावली, विक्रम संवत नव वर्ष, लक्ष्मी पूजाके कारण, 23 अक्टूबर को चित्रगुप्त जयंती के कारण, बैंक बंद रहेगा। 18 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर तक लगातार बैंक बंद रहेंगे लिए जानते हैं कौन-कौन से दिन कौन-कौन राज्यों में बैंक बंद रहेगा।
अक्टूबर महीने में बैंक छुट्टी लिस्ट
- 10 अक्टूबर दिन शुक्रवार को करवा चौथ के कारण शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
- 11 अक्टूबर दिन दूसरा शनिवार के कारण भारत में सभी जगह पर बैंक बंद रहेंगे।
- 12 अक्टूबर दिन रविवार के कारण भारत में सभी दिन बैंक बंद रहेंगे।
- 18 अक्टूबर को कटी बिहू के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेगा।
- 19 अक्टूबर को सभी जगह बैंक बंद रहेंगे
- 20 अक्टूबर को दीपावली, नरक चतुर्दशी, काली पूजा के कारण बैंक बंद रहेगा।
- 21 अक्टूबर को दीपावली अमावस्या, लक्ष्मीपूजन, गोवर्धनपूजा, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, जम्मू कश्मीर, मुंबई, नागपुर के साथ-साथ श्रीनगर में भी बैंक बंद रहेंगे।
- 22 अक्टूबर को विक्रम संवत नव वर्ष दिवस, गोवर्धन पूजा, के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 23 अक्टूबर को भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/निंबोल चाकोवा के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद रहेगा।
- 25 अक्टूबर को चौथा शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 26 अक्टूबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेगा।
- 27 अक्टूबर को छठ पूजा के कारण कोलकाता पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 अक्टूबर को छठ पूजा के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेगा।
- 31 अक्टूबर को सरदार और वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेगा।
छुट्टी में भी काम आसान
अगर आपको चेक जमा करना हो, NEFT/RTGS ट्रांजैक्शन करना हो, लोन पेमेंट या अकाउंट अपडेट जैसे काम करना हो, तो बैंक हॉलिडे से पहले उन्हें निपटा लें। लेकिन राहत की बात यह है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे यूपीआई, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधा चालू रहेगी।
बैंकिंग अवकाश की जानकारी पहले से होने पर आप एमी या फिर लोन की फीस समय पर जमा कर सकते हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेज या बैंक डिड को सही समय पर क्लियर कर सकते हैं। बिजनेस ट्रांजैक्शन को बिना रुकावट के पूरा कर सकते हैं। इसीलिए बैंकिंग से जुड़ा हुआ कोई भी काम अक्टूबर महीने में करने से पहले छुट्टी की लिस्ट जरूर चेक कर लें।