Weather Update : मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार देश भर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 11 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईए जानते हैं मौसम विभाग की ताजा अपडेट।
Weather Update : 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक इन जिलों में होगी आफत की बारिश।
मौसम विभाग ने देश में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी पश्चिमी मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। फिलहाल मानसून की वापसी रेखा अलीबाग, अहिल्या नगर, अकोला, वर्लपुर, वाराणसी से गुजर रही है। अगली दो से तीन दिन में मानसून का यह रेखा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के हिस्सों में पहुंचेगी, जिसकी वजह से भारी बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, MP, उड़ीसा और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किए हैं।
उत्तर प्रदेश में करवट लेगा मौसम
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 11 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किए हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलने की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी
मौसम विभाग के अनुसार, बलिया, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस, सीतापुर, कासगंज, बहराइच, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, अलीगढ़, बंदयू, बुलंदशहर, सम्भल, हापुर, अमरोहा, बिजनौर और मेरठ इत्यादि जिलों में 10 से 13 अक्टूबर तक बारिश की संभावना बताई गई है। इस दौरान हवा 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलने की संभावना भी है। बता दे कि पिछले कुछ दिन से हो रही भारी-बारी उत्तर प्रदेश के मथुरा और नोएडा समिति कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं।
पूर्वी भारत में कब होगा बारिश
पूर्वी भारत के उड़ीसा में 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच कई स्थानों पर तूफानी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर पूर्व भारत के असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच भारी-बड़ी से चेतावनी जारी किया गया है। वहीं उप – हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के किसानों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह भी दिए हैं।