School Holiday : 29 अक्टूबर तक स्कूल छुट्टी का आदेश जारी, जानिए 10 दिनों तक स्कूलों में क्यों रहेगी छुट्टी।

Diwali School Holiday : दीपावली त्यौहार का सीजन शुरू हो चुका है। बता दे की सरकार की तरफ से स्कूल में लंबी छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी गई है। सरकार की तरफ से 29 अक्टूबर 2025 तक स्कूल छुट्टी का ऐलान किया गया है। आईए जानते हैं सरकार ने इतना लंबा छुट्टी क्यों दिया है?

Diwali School Holiday : दीपावली और छठ पर्व के कारण स्कूलों में लंबी छुट्टी घोषित

दीपावली का त्यौहार शुरू हो चुका है और इसके लिए लोग अपने घरों के लिए निकलने लगे हैं। कई राज्य में स्कूल की छुट्टी का ऐलान भी किया गया है। इसके अलावा कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पर लंबी छुट्टी का ऐलान किया गया है।

आप सभी को बताइए कि उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर में भी दिवाली के त्योहार पर खूब लंबी छुट्टी मिलेगी। आईए जानते हैं किस राज्य में दिवाली और छठ पर्व के कारण कितने दिन स्कूल छुट्टी रहेगी और कब तक स्कूल बंद रहेंगे?

राजस्थान में स्कूलों में छुट्टी

राजस्थान सरकार की तरफ से पहले ही यह तय कर दिया गया था कि 13 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक दीपावली की छुट्टी रहेगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से दिशा निर्देश भी जारी किया गया था। राजस्थान में 25 अक्टूबर को स्कूल खुलेगा।

उत्तर प्रदेश में कब तक बंद रहेगा स्कूल।

आप सभी को बता दे कि उत्तर प्रदेश में 20 अक्टूबर से छुट्टी शुरू हो रही है। यहां दीपावली के बाद तीन दिन तक स्कूल छुट्टी दिया जा रहा है। यानी की 23 अक्टूबर तक यूपी में स्कूलों में छुट्टी रहेगी। उत्तर प्रदेश में स्कूल छुट्टी गिना जाए तो लगातार 5 दिन तक होगी।

हरियाणा राज्य में 5 दिन की छुट्टी घोषित

उत्तर प्रदेश की तरह हरियाणा में भी 5 दिन तक स्कूल छुट्टी घोषित किया गया है। यदि की दीपावली की लंबी छुट्टी बच्चों को मिल रही है यहां 19 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे।

बिहार में सबसे लंबी छुट्टी का ऐलान

बता दे कि बिहार में दीपावली के अलावा छठ पर्व भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बिहार में 20 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेगा। यानी की लगभग 10 दिनों की छुट्टी मिल रही है।

दिल्ली एनसीआर में कितने दिन बंद रहेगा स्कूल?

बता दे कि देश की राजधानी दिल्ली में दीपावली पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यहां 20 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक स्कूल बंद रह सकते हैं। नोएडा की बात किया जाए तो यहां 20 से 23 अक्टूबर और गुरुग्राम में भी इन चार दिनों में स्कूलों को बंद रखा जाएगा। यानी छात्रों को त्यौहार मनाने के लिए लंबी छुट्टी दिया जाएगा।

Leave a Comment