Haryana New District : हरियाणा राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। नया जिला का घोषणा को लेकर एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। आप सभी को बता दे की हरियाणा में फिलहाल 22 जिले है। लेकिन अब एक और नया जिला बनेगा। आईए जानते हैं क्या है पूरी खबर।
Haryana New District : हरियाणा में बनेगा नया जिला।
हरियाणा को जल्द ही एक नया जिला मिलने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश सरकार के तरफ से 1 नवंबर 2025 को हरियाणा दिवस के शुभ अवसर पर 23वें जिले की घोषणा करने की तैयारी हो रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार के पास फिलहाल 10 नए जिले के प्रस्ताव विचारघिन है। इनमें से असंग, नारायणगढ़, पिहोवा, बरवाला, सफीदों, पटौदी, डबवाली, हसीं और गोहाना शामिल है।
हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल सबसे अधिक संभावनाएं गोहाना, हंसी, और डबवाली में से किसी एक क्षेत्र को जिला बनाया जा सकता है। इनमें से गोहाना फिलहाल सोनीपत जिले का हिस्सा है और इसे जिला बनाए जाने पर सोनीपत, रोहतक और जींद की भौगोलिक सीमाओं पर असर पड़ सकता है।
हांसी, हिसार जिले में आता है, जबकि डबवाली, सिरसा जिले का हिस्सा है और पंजाब की सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि डबवाली को पहले ही पुलिस जिला घोषित किया जा चुका है, जिससे इसकी दावेदारी और भी मजबूत हो जाती है।
हरियाणा में इससे पहले 2016 में दादरी को एक नया जिला बनाया गया था। जो पहले भिवानी जिले में शामिलथा। नए जिले के गठन की प्रक्रिया अब एक बार फिर तेज हो चुकी है। फिलहाल सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अन्य जिलों का फैसला 2026 की जनगणना के बाद ही लिया जाएगा।
जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से बनेगा नया जिला
नया जिला की मांग को लेकर बनी पूर्ण गठन उप समिति को अब तक 73 प्रस्ताव मिल चुका है। इनमें से 10 जिले, 14 उपमंडल, चार तहसील और 27 उप तहसील के गठन से जुड़े हुए सुझाव शामिल है। समिति ने नए जिले के लिए कुछ न्यूनतम मानदंड भी तय किया हैं, जिनमें से 125 से 200 गांव, चार लाख से अधिक आबादी और कम से कम 80000 हेक्टेयर क्षेत्रफल की शर्तें शामिल है।
इन प्रस्ताव पर समिति द्वारा बैठक किया जा चुका है और लिए गए निर्णय को जल्द ही मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही उपमंडल, तहसील और उप तहसील के गठन के लिए भी अलग-अलग मानक तय किए गए हैं।
प्रशासनिक इकाइयों के पुनगर्ठन को लेकर अब तक कैबिनेट सब कमेटी की पांच बैठक हो चुका है। इन बैठकों की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवर कर चुके हैं। पंवार ने यह स्पष्ट किया है कि सरकार जनता और जनप्रतिनिधियों की मांगों के अनुसार काम कर रही है। इस समिति में शिक्षा मंत्री महिपाल ढादा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी बताओ सदस्य मौजूद रहे हैं।