Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, CM नीतीश आज 21 लाख महिलाओं के खाते में भेजेंगे ₹10000।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है। और ठीक चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को ₹10000 दे रहे हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का आज पहली किस्त जारी किया जाएगा। बता दे की सुबह नीतीश कुमार सुबह 10:00 बजे आधिकारिक आवास, एक अन्य मार्ग में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इन महिलाओं के खाते में 10000 रुपए की राशि डीबीटी के जरिए हस्तांतरित करेंगे।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : महिलाओं के खाते में आज आएंगे ₹10000।

बिहार के जीविका दीदी को आज ₹10000 की किस्त मिलेगी। यह योजना जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसके तहत प्रत्येक लाभार्थी महिलाओं को वेबसाइट शुरू करने के लिए प्रारंभिक सहायता के रूप में ₹10000 की पहली किस्त दिया जा रहा है।

सफल व्यवसाय संचालन पर भविष्य में ₹200000 तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी प्रदान किया जाएगा। बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तरफ से 26 सितंबर को इस योजना का शुभारंभ किया गया था और 75 लाख महिलाओं के डीबीटी के जरिए ₹10000 की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया गया था।

इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दूसरे चरण में 3 अक्टूबर को 25 लाख महिलाओं के खाते में 10000 रुपए की राशि डीवीडी के माध्यम से हस्तांतरित भी किए थे। अब इस योजना के तहत एक करोड़ महिलाओं को लाभ मिल चुका है। महिला लाभार्थी mmry.brlps.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि उनका पैसा रिलीज हुआ है या नहीं। सीएम नीतीश कुमार आज और 21 लाख महिलाओं के खाते में 10-₹10000 की राशि हस्तांतरित करेंगे।

बिहार के 1.21 करोड़ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे पैसे।

इस तरह जीव का स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई 1.21 करोड़ महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10000 रुपए मिल जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की तरफ से कहा गया है कि यह योजना बिहार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके परिवार की समृद्धि में योगदान देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही आगामी बिहार चुनाव में भी इस योजना का एनडीए को लाभ मिल सकता है। एनडीए इस योजना को अपने ब्रह्मास्त्र की तरह देख रहा है जो महिला वोट बैंक को उसके पक्ष में लंबवद कर सकता है।

Leave a Comment